तमंचा सटाकर मारपीट करने वालो पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

तमंचा सटाकर मारपीट करने वालो पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
स्योहारा।कुछ दबंग लोगो द्वारा एक युवक को रोककर उसपर तमंचा सटा कर मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने वालो पर पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित सलाउद्दीन पुत्र बाले मिया निवासी मोहल्ला मिलकीयान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि गत 8 अगस्त को उसका पुत्र शानु को ठाकुरद्वारा मार्ग पर पहले से घात लगाए अकरम पुत्र हसिनुद्दीन उर्फ शिनु,फय्याज पुत्र निज़ामुद्दीन निवासी मोहल्ला कस्बा बब्बू पुत्र हनीफ निवासी मिलकीयांन व सिकन्दर पुत्र नामालूम निवासी बिरामपुर ने शानु को घेर ते हुए उसपर तमंचा तानते हुए फायर भी किये लेकिन छीना झपटी में तमंचा तो गिर गया लेकिन आरोपियों ने शानु को लाठी डंडों व धारदार हत्यारो से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था, मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने नामजद चारो आरोपियों पर धारा 307,323,324,506,व 341 के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


















