काशीपुर-उत्तराखण्ड़

डंपर ने मारी पैदल जा रहे युवक को टक्कर,इलाज के दौरान हुई मौत,मुकदमा दर्ज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर,/उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है। बता दे कि सुनीता पत्नी पप्पू निवासी सैनिक कॉलोनी, हेमपुर,काशीपुर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 24 दिसंबर 2023 उसका पुत्र चंदन (25) वर्ष काशी विश्वनाथ टैक्सटाइल्स प्राइवेट मिल लिमिटेड में दिन की ड्यूटी पूरी करके शाम करीब 7:15 बजे फैक्ट्री से निकलकर रोड पर वह घर जाने के लिए बस में बैठने जा ही रहा था कि इतने में तेज रफ्तार डम्पर संख्या UK15 CA-1285 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इलाज के लिए उसे मानपुर रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गये जहां पर डॉक्टर ने चंदन की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसके बेहतर इलाज के लिए कोसमोस, मुरादाबाद भर्ती कराया परंतु मुरादाबाद डॉक्टर ने भी उसकी हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया परंतु परिजन उसे देहरादून ले गए जहां पर उसका उपचार चल रहा है। चंदन के सिर में गंभीर चोटें लगी हुई है जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button