ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, काटे चालान

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, काटे चालान
यातायात नियम पालन करने व कागजात रखने की सख्त चेतावनी दी
नूरपुर। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों की खैर नहीं है। यातायात पुलिस की नजर हर वाहनों पर है।यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शहर के झंडा चोक स्थित चैकिंग जांच अभियान चलाकर चालान काटे अभियान के दौरान कमर्शियल वाहनों की जांच की गई जांच के क्रम में वाहन चालकों की ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, ओवरलोड और प्रदूषण समेत अन्य कागजात जांच की गई। जिनके कागजात सही नहीं पाए गए उनसे जुर्माना वसूले गया।मौके पर मौजूद यातयात प्रभारी सोहेल अब्बास ने बताया कि दर्जनों वाहनों का ऑनलाइन व ऑफलाइन चालान काटा गया। वाहन चालकों को यातायात नियम पालन करने और वाहन संबंधित कागजात साथ रखने की सख्त हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।इस दौरान उनके साथ मितेश कुमार व प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे।
रिपोटर विकास सिंह


















