जौनपुर में जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, 3 तस्कर गिरफ्तार, 72 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

जौनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना जीआरपी जौनपुर, अनुभाग प्रयागराज की टीम ने शाहगंज रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग के दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 72 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
यह कार्रवाई 19 मार्च 2026 को थाना प्रभारी सुनील कुमार गौड़ के निर्देशन में की गई। टीम द्वारा प्लेटफॉर्म संख्या 4 पर खड़ी ट्रेन संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस के कोच बी-01 में चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 6 सफेद बोरियों में कुल 72 बोतल हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना जीआरपी जौनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 06/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी व अवैध तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी


















