जेपी निगम विशेष- निगम नहीं यह आंधी है, बुंदेलखंड का गांधी है

जेपी निगम विशेष- वह दिन थे जब लोग कहा करते थे l
निगम नहीं यह आंधी है, बुंदेलखंड का गांधी है l
निगम साहब का पहला काम लेकर झंडा चक्का जाम l
छतरपुर विधानसभा के विधायक रहे एक जुझारू समाजवादी नेता जिन्होंने शतायु पूरी करके अपनी देह त्याग दी पर उनके काम हमेशा याद किए जाएंगे l
प्यार से उन्हें लोग बाबू जी कहकर बुलाते थे वर्तमान में राजनगर विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए रन गवा बांध गंगाउबांध बरियारपुर बांध जिसका पानी पूरा उत्तर प्रदेश को जाता था ,पर बाबू जी ने लगातार संघर्ष कर क्षेत्र के किसानों को उनका हक दिलाकर ही माने ,और यह शर्त सरकारों को तय करनी पड़ी कुछ हिस्सा पानी छतरपुर जिले के किसानों को मिलेगा राज नगर क्षेत्र के किसानों की पीढ़ियां सदैव बाबूजी को याद करते रहेंगे l
हमेशा स्कूटर पर यात्रा करने वाले उस समय संसाधनों के अभाव में भी गांव-गांव और घर-घर तक उनकी पैठ ईमानदारी की स्वच्छ और बेदाग छवि पेशे से अधिवक्ता थे कोई गरीब व्यक्ति बाबूजी के दरवाजे पहुंच गया तो उनका वह निशुल्क केस लड़कर पैरवी करते थे
अच्छे-अच्छे न्यायिक मजिस्ट्रेट बाबूजी की बात का लोहा मानते थे l
उस समय प्रदेश के प्रभावी न

















