असम/गुवाहाटी

जीएनआरसी अस्पताल के दिसपुर शाखा में न्यूरोलॉजिकल विकारों के इलाज के लिए बोटुलिनम टॉक्सिन क्लिनिक का उद्घाटन

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

गुवाहाटी, 12 अगस्त, 2025: जीएनआरसी समूह के अस्पतालों की पहल पर न्यूरोलॉजिकल विकारों के विभिन्न उपचारों के लिए आज जीएनआरसी दिसपुर शाखा में बोटुलिनम टॉक्सिन क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। इस बोटुलिनम टॉक्सिन का उपयोग न्यूरोलॉजिकल विकारों के इलाज के लिए किया जाता है।

जीएनआरसी दिसपुर शाखा के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नवज्योति बरकटकी के नेतृत्व में गठित बोटुलिनम टॉक्सिन क्लिनिक के सहयोगी डॉ. रूपज्योति दास और डॉ. अल्फाबिद शाहिद अली हैं।

जीएनआरसी दिसपुर के प्रेक्षागृह में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जीएनआरसी अस्पताल के कई उच्च पदस्थ अधिकारी उपस्थित थे। बोटुलिनम टॉक्सिन क्या है: क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम बैक्टीरिया द्वारा उत्पादित एक न्यूरोटॉक्सिक प्रोटीन है बोटुलिनम टॉक्सिन।

इसके अपने रूप में यह सबसे जहरीले पदार्थों में से एक है, लेकिन नियंत्रित चिकित्सा मात्रा में यह विभिन्न न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के लिए विश्वभर में सुरक्षित, प्रभावी और व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। बोटुलिनम टॉक्सिन का उपयोग चिकित्सा में विभिन्न तरीकों से होता है, जैसे-

  1. स्ट्रोक होने के बाद या सिर में चोट लगने के बाद अनियंत्रित मांसपेशियों की जकड़न और मांसपेशियों में ऐंठन को नियंत्रित करना।
  2. गर्दन की मांसपेशियों की समस्याओं के लिए सिर की असामान्य स्थिति का इलाज।
  3. लंबे समय तक माइग्रेन के मामले में।
  4. चलने-फिरने में कठिनाई को दूर करने में।
  5. आंखों की मांसपेशियों की स्थिति, जैसे- स्ट्रैबिस्मस और ब्लीफरोस्पास्म आदि के इलाज के लिए विश्वभर में प्रभावी के रूप में जाना जाता है ‘बोटुलिनम टॉक्सिन’ असामान्य मांसपेशियों के संकुचन पैदा करने वाले तंत्रिका संकेतों को बाधित करने के परिणामस्वरूप शरीर के दर्द, जकड़न और अनैच्छिक गति से मुक्ति पाई जा सकती है।

संवाददाता सम्मेलन में डॉ. नवज्योति बरकटकी ने कहा कि न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित रोगियों के लिए बोटुलिनम टॉक्सिन के उपचार वैज्ञानिक रूप से सुरक्षित चिकित्सा व्यवस्था है। कई रोगी इसका उपचार प्राप्त करके चलने-फिरने और समग्र जीवनशैली की गुणवत्ता में सुधार कर एक आरामदायक जीवन जीने में सक्षम हो सकते हैं।

ऐसी सुविधाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के लिए विश्वस्तरीय देखभाल और उन्नत चिकित्सा प्रौद्योगिकी के प्रति जीएनआरसी अस्पताल समूह की प्रतिबद्धता परिलक्षित होती है। इस नई सेवा के माध्यम से जीएनआरसी अस्पताल ने अपने लक्ष्य (सार्वभौमिक स्वास्थ्य अभियान) की दिशा में एक दृढ़ कदम उठाया है।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button