उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

जिला कारागार बिजनौर में प्रेम धाम आश्रम द्वारा किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जिला कारागार बिजनौर में प्रेम धाम आश्रम द्वारा किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम

बंदियों के जीवन में अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने में जिला कारागार अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह दे रहे में पूर्ण योगदान

आईरा न्यूज़ नेटवर्क
बिजनौर न्यूज़
गौरव वर्मा

जिला कारागार बिजनौर में दिन प्रतिदिन निरुद्ध बंदियों को मानसिक विचारों को बदलने और सामाजिक कार्यों में बढ़ावा देने और अपराध मुक्त जीवन जीने के लिए जिला कारागार अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह बंदियों में बदलाव लाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। जेल में निरुद्ध बन्दियों के जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने में जिलाकरागार अधीक्षक बिजनौर शैलेंद्र प्रताप सिंह का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। आज दिनांक 6 जून 2022 को प्रेमधाम आश्रम के सौजन्य से फादर शिबू थॉमस के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों द्वारा जिला करागार बिजनौर निरुद्ध बंदियों के नैतिक एवं मानसिक विकास हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रेम धाम आश्रम के स्पेशल चाइल्ड ने गीत नृत्य नाटिका के माध्यम से कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया इस अवसर पर टीम के अन्य सदस्यो फादर टी. ए. एंटोनी फादर शाजु फ़ादर लिंटो सिस्टर रेखा मारिया सिस्टर एंसीना सिस्टर शीज़ा, अम्बर राजा, नवीन घिल्डियाल, आदि ने बन्दियों के जीवन मे परिवर्तन लाने वालेअनेक उदाहरण प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं प्रबंधक फ़ादर शिबू थॉमस ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में हमेशा धैर्य का परिचय देना परिस्थितियां चाहे कैसी भी हो कार्यक्रम के अंत में कारागार के प्रभारी अधीक्षक श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में बंधुओं से अपनी सोच में परिवर्तन लाकर सुधार की दिशा में अग्रसर होने तथा आश्रम के दिव्यांग बच्चों के जीवन से प्रेरणा लेकर विपरीत परिस्थितियों में भी स्वयं को प्रसन्न रखने का आह्वान किया साथ ही इस आयोजन हेतु संस्था के आयोजकों को धन्यवाद दिया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button