उत्तराखंडखबरों की खबर

जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड उधम सिंह नगर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने कानून एवं शान्ति व्यवस्था की समीक्षा के दौरान ज्यादातर मामलों में गवाहों के मुकर जाने को गभींरता से लेते हुए पुलिस विभाग को निर्देश दिये कि एफआईआर दर्ज करने के पश्चात प्रिन्ट आउट पर एफआईआर दर्ज कराने वाले व्यक्ति के साइन अवश्य करायें और मुकदमे के दौरान बयान बदलने एवं मुकरने पर सम्बन्धित के खिलाफ धारा 182 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया जाये। जिलाधिकारी ने निचले स्तर पर रिहाई के मामलों में से अपील योग्य मामलों की संख्या तथा की गई अपीलों की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश संयुक्त निदेशक विधि को दिये। जिलाधिकारी ने तड़ीपार किये गए व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी नज़र रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिये।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति की जमीन पर कोई भी व्यक्ति कब्जा न कर सके। जिलाधिकारी ने राजस्व न्यायालयों में लम्बित वादो की तेजी से सुनवाई करते हुए गुणवत्तापूर्वक निस्तारित करने के निर्देश सभी उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को दिये।
जिलाधिकारी ने खनन विभाग की समीक्षा के दौरान खनन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि अवैध खनन के खिलाफ निरंतर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाये ताकि किसी प्रकार अवैध खनन न हो। उन्होने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। उन्होने आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान अवैध शराब के खिलाफ निरंतर छापेमार की कार्यवाही करने के निर्देश आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने अभिहित अधिकारी को निर्देश दिये कि खाद्य पदार्थो की निरंतर सैम्पलिंग करते रहे व मिलावटखोरो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। उन्होने राज्य कर विभाग की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुये वसूली में तेजी लाते हुये लक्ष्य को सतप्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button