बिजनौर-उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा गंगा की धारा को विदुर कुटी तक की घोषणा के दृष्टिगत किया भौतिक निरीक्षण, महाराष्ट्र से आने वाली टीम को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा गंगा की धारा को विदुर कुटी तक लाए जाने वाली घोषणा के दृष्टिगत किया गया भौतिक निरीक्षण, परियोजना को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं जाएंगे, परियोजना के सर्वे के लिए महाराष्ट्र से आने वाली टीम को डीपीआर के दृष्टिगत महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण सहित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

बिजनौर 04 सितम्बर 2023ः- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा आज शाम 05ः00 बजे विदुर कुटी का भ्रमण कर वहां जिला प्रशासन द्वारा कराए गए कार्यों का मुआयना किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, उप जिलाधिकारी सदर विजय वर्धन तोमर, अधिशासी अभियंता लोनिवि शादाब खान, सिंचाई राकेश कुमार सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
जिलाधिकारी श्री अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान विदुर पार्क में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए गंगा की धारा को विदुरकुटी तक लाए जाने वाली परियोजना का जायजा लिया और अधिशासी अभियंता लोनिवि, सिंचाई तथा वन विभाग के अधिकारियों से उक्त सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रतिबद्वता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा अनुमोदित उक्त परियोजना को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं जाएंगे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि परियोजना के सर्वे के लिए महाराष्ट्र से आने वाली टीम को उक्त स्थल पर वर्ष में दो बार लगने वाले वृहद्व स्तरीय मेले की जानकारी, महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण सहित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएं ताकि डीपीआर में सभी आवश्यक कार्याें का समावेश किया जा सके। उन्होंने आशवस्त करते हुए कहा कि विदुर कुटी क्षेत्र को तीर्थ स्थल के रूप में अनुमोदित करने का प्रयास भी किया जाएगा ताकि इस क्षेत्र का अपेक्षित विकास हो सके।
इस अवसर पर उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा विदुर कुटी के समीप संस्कृतिक विद्यालय की स्थापना की घोषणा के सापेक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि यथाशीघ्र भूमि का चिन्हिकरण कर विद्यालय के निर्माण की कार्यवाही शुरू कराएं ताकि आमजन को उसका लाभ प्राप्त हो सके। स्थानीय लोगों द्वारा केवल 05-06 घन्टे बिजली की आपूर्ति की शिकायत किए जाने पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए गांव एंव विदुर कुटी स्थल पर विद्युतापूर्ति की व्यवस्था सुचारू कराने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियो ंको निर्देशित करें। इस अवसर पर उनके द्वारा विदुर कुटी से गंगातट की दूरी का अवलोकन करने के बाद विदुर कुटी स्थित योगा स्थल, अस्पताल एवं पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया गया। बैठक से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा विदुर पार्क में रूद्राक्ष के पौधे को रोपित किया गया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button