बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों के सभी शिक्षकों को किए गए टेबलेट वितरित, सभी स्कूलों का डिजिटलीकरण करने के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों के सभी शिक्षकों को किए गए टेबलेट वितरित, सभी स्कूलों का डिजिटलीकरण करने के दिए निर्देश

शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति, अवकाश एवं वास्तविक समय में विवरण पोस्ट करने और अन्य चीजों के अलावा छात्रों के लाभ के लिए अतिरिक्त डिजिटल शिक्षण सामग्री तक पहुंचने में मिलेगी मदद-जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

भारत विश्व स्तर पर आईटी टेक्नोलॉजी में अग्रणी देशों की पंक्ति में शामिल, बेसिक शिक्षा को डिजिटाइज करने से शिक्षा की गुणवत्ता में होगी वृद्धि- जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 07 DECEMBER, 2023

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज प्रदेश सरकार द्वारा बहुत अच्छा कदम उठाया गया है, बेसिक शिक्षा विभाग में पहले चीजें ऑनलाइन नहीं होती थी आज प्रदेश सरकार द्वारा इसको ऑनलाइन करने के लिए टेबलेट वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार द्वारा टेबलेट उपलब्ध कराते हुए आप सभी को टेबलेट के माध्यम से डिजिटिलाईज कर आपको ज्ञान की अपार सम्भावनओं के क्षेत्र में प्रवेश कराना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर साईंस एवं टैक्नालॉजी का है इस दौर मंे वही समाज एवं राष्ट्र सशक्तिकरण और विकास के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है, जो आधुनिक तकनीकी को न केवल अंगीकार करे, बल्कि विज्ञान के क्षेत्र में नए-नए अविष्कार भी करे। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसके लिए नितांत आवश्यक है कि विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में आवश्यक जानकारी उपलब्ध की जाए और अपनी योग्यता एवं स्किल को निर्मित किया जाए।
जिलाधिकारियों अग्रवाल द्वारा आज 12ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के उपयोगार्थ टेबलेट वितरण कार्यक्रम अन्तर्गत उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी शिक्षकगणों का आहवान करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को वर्तमान समय के अनुसार शिक्षित एवं प्रशिक्षित करना उनके दायित्वों में शामिल है। उन्होंने बताया कि आज भारत विश्व के पटल पर आईटी टेक्नॉलॉजी के क्षेत्र में नए आयाम तैयार कर दुनिया की अगुवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्राथमिक स्तर से ही साइंस और टेक्नोलॉजी की शिक्षा कराई जाएगी तो वे शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्र में सफल हो सकेंगे। उन्होंने शिक्षकों का आहवान किया कि बच्चों में आईटी एवं विज्ञान के प्रति रूची पैदा करें और उनका उचित मार्गदर्शन करें।
जिलाधिकारी श्री अग्रवाल बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी ब्लाकों में शिक्षकों की ऑफ लाइन ट्रेनिंग कराना तथा सभी ब्लाकों में कैंप लगार कर कम्पोजिट ग्रांट की धनराशि से शिक्षकों को टेबलेट के प्रयोग के लिए सिम उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिक्षकों से समन्वय कर उनके क्षेत्रान्तर्गत बेहतर नेटवर्क वाला सिम उन्हें उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिए टेबलेट को प्रयोग करने और उसका संचालन करने के लिए ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कराएं, जिसमें सभी शिक्षक अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेगें। उन्होंने कहा कि टेबलेट के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति, अवकाश, वेतन, एरियर आदि की अद्यतन सूचनाएं प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध होगी और छात्र एवं छात्राओं गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए भी टेबलेट वरदान के रूप में सिद्ध होगा।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव सहित बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक गण एवं कर्मचारी मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button