जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल बिजनौर के निर्देशन पर 8वीं बटालियन एनडीआरफ गाजियाबाद और जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण बिजनौर के संयुक्त तत्वावधान मे ऑफ साइट मॉक ड्रिल का आयोजन

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल बिजनौर के निर्देशन पर 8वीं बटालियन एनडीआरफ गाजियाबाद और जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण बिजनौर के संयुक्त तत्वावधान में जनपद में स्थापित मोहित पेट्रोकैमिकल्स प्राईवेट लिमिटेड बिजनौर के प्लांट में केमिकल, बायोलॉजिकल रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर आपदा न्यूनीकरण विषय पर ऑफ साइट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें एनडीआरएफ द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु केमिकल लीकेज इमरजेंसी के तहत क्लोरीन प्लांट में अचानक आग लग जाने के कारण फंसे हुए श्रमिकों को रस्सी के सहारे रेस्क्यू कर तकनीकी का अभ्यास करते हुए सुरक्षित बाहर निकलना तथा उससे प्रभावित हुए व्यक्तियों को किस प्रकार सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाता है, उसका विस्तार से जानकारी दी गई। उक्त मॉक ड्रिल में जिला आपदा विशेषज्ञ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव द्वारा संबंधित उपस्थित अधिकारियों को इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम तथा विभिन्न आपदाओं में विभागवार जिम्मेदारियों के विषय में विस्तृत चर्चा कर उपस्थित सभी को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में एनडीआरएफ टीम के कमांडर व समस्त सदस्य तथा मोहित पेट्रोकेमिकल प्राइवेट लिमिटेड के उपमहानिदेशक श्री सुरेंद्र बहादुर शर्मा, चीफ फायर ऑफिसर अजय शर्मा जनपद के आपदा विशेषज्ञ सहित सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।






