बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

आबकारी निरीक्षक नगीना,धामपुर द्वारा दबिश /छापेमारी की कार्रवाई मे 02 महिला अभियुक्तों को 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बिजनोर – उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी बिजनौर श्री वरुण कुमार कुशल पर्यवेक्षण में में अवैध शराब की बिक्री/निर्माण/परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 नगीना बिजनौर मय आबकारी स्टाफ नगीना, धामपुर द्वारा भोगपुर के जंगल, कुआं खेड़ा, मधपुरी, वीरभनवाला, व सहारावाला गांव में दबिश /छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान ग्राम सहारावाला से 02 महिला अभियुक्तों को 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम 1910 में मुकदमा की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। –

गिरफ्तार अभियुक्त

1- गुरचरण कौर पत्नी पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम सहारावाला थाना बढ़ापुर बिजनौर 12 गुरमीत कौर पत्नी गुरमीत सिंह निवासी ग्राम सारा वाला उर्फ चाहदवाला थाना बढ़ापुर बिजनौर

धारा व अधिनियम

धारा 60 (1) उप्र आबकारी अधिनियम 1910

बरामदगी का विवरण-

प्लास्टिक की पनियों में लगभग 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब ।

आबकारी टीम व पुलिस टीम के अधिकारी/कर्मचारी गण

1- रमाशंकर सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 नगीना बिजनौर ।

2- अभिषेक आबकारी सिपाही क्षेत्र 5 नगीना बिजनौर 3 – सविता आबकारी क्षेत्र 5 नगीना बिजनौर

4 आबकारी का प्रेमपाल जनपद क्षेत्र – 3 धामपुर बिजनौर 5 आबकारी का0 योगेन्द्र कुमार क्षेत्र-3 धामपुर बिजनौर

  1. आबकारी का० अभय पिलानिया क्षेत्र – 3 धामपुर बिजनौर ।
50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button