उत्तराखंड

जारी है तेंदुए का आतंक,महिला को उतारा मौत के घाट,दो को किया जख्मी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रामनगर/उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),, घटना यहां तराई पश्चिम वन प्रभाग आमपोखरा रेंज के हाथीडगर क्षेत्र की है।जहां खेत में बकरी चरा रही एक महिला पर घात लगाए बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार डाला।जबकि दो बाइक सवारों पर तीन हमला कर तीन युवकों को घायल कर दिया।घायलों को उपचार के लिए रामनगर सरकारी अस्पताल लाया गया।


बताया जा रहा है कि हाथीडगर निवासी 28 वर्षीय पूजा पत्नी नवीन चंद्र खेत में बकरी चरा रही थी। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज के हाथीडगर जंगल गई थी।झाड़ियों में घात लगाए बैठे बाघ ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया।जबकि घटना स्थल के समीप काफी लोग बताए जा रहे थे फिर भी बेबाकी से बाघ ने महिला पर जान लेवा हमला कर दिया।महिला के सिर पर बाघ का हमला इतना खतरनाक था कि महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि शोर होने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर बाघ महिला को छोड़कर जंगल भाग गया।
इस घटना को अंजाम देने के बाद बाघ ने घटना स्थल से गुजर रहे दो बाईकों पर सवार हो कर तीन युवकों पर हमला कर दिया इस हमले युवक घायल हो गए।जिन्हे वनकर्मी और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
वन विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार धौलाखंडी ने बताया कि महिला पर हमले के बाद बाघ ने मालधन से बाइक से नई बस्ती पूछडी जा रहे कमलेश पाठक व मयंक पांडे निवासी नई बस्ती पूछडी पर भी हमला बोला किया। जिससे दोनों बाइक पर सवार भी घायल हो गए। लोगों के शोर शराबा किए जाने के बाद भी बाघ मौके पर डटा रहा। इसी बीच हाथीडगर से पीरूमदारा जा रहे एक और बाइक सवार पूर्व सैनिक हरीश चंद्र निवासी हाथीडगर पर भी हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।
आमपोखरा रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि सभी जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जबकि हमलावर बाघ को हवाई फायरिंग और शोर शराबा करके जंगल की ओर भगा दिया गया है। घटना स्थल पर अलर्ट जारी करते हुए मौके पर वन कर्मियों की टीम तैनात कर दी गई है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button