जान पर खेलकर बचाई कई लोगो की ज़िंदगी

AIRA NEWS NETWORK – आगरा जीवनी मंडी क्षेत्र में एक दुकान में आग लग गयी थी जिसमे रखे गैस सिलेंडर में भी आग पहुँच चुकी थी, लेकिन कोई भी सिलेण्डर के पास नही जा रहा था सबको अपनी जान का खतरा लग रहा था । देखते ही देखते आग विकराल रूप लेती जा रही थी उसी वक्त वहां से दमकल विभाग में काम करने वाले रामकेस वहां से गुजर रहे थे । रामकेश दमकल की गाड़ी चलाते है और आग पर किस तरह नियंत्रण पाना है वह बखूबी जानते है
हेडकॉन्स्टेबलरामकेशगुर्जर की नज़र जलती हुई दुकान में जल रहे गैस सिलेंडर पर पड़ी उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए समझदारी का परिचय देते हुए मिट्टी और गीले कपड़ों की सहायता से आग को बुझा दिया और बड़ा हादसा होने से टाल दिया । हेडकांस्टेबल राकेस गुर्जर ने जिस दिलेरी और साहस का परिचय देते हुए दुकान को ही नही बल्कि आसपास के कई लोगों की जान बचाई । वर्दीवाला परिवार हेडकांस्टेबल रामकेश गुर्जर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और उनकी दिलेरी, साहस को दिल से सैल्यूट करता है


















