काशीपुर-उत्तराखण्ड़

जानिए किस किसने भाजपा की और से मेयर पद के लिए ठोकी है दावेदारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवार के चयन को लेकर पर्यवेक्षक के द्वारा उम्मीदवारों के आवेदन जमा किए गए हैं जिन्हें प्रदेश संगठन को सोप जाएगा और अंतिम निर्णय प्रदेश संगठन करेगा जिसके बाद स्पष्ट हो पाएगा की काशीपुर से कौन मेयर का चुनाव लड़ेगा।
भारतीय जनता पार्टी के संगठन के जिला काशीपुर के पर्यवेक्षक राजेश शुक्ला के समक्ष भाजपा से पूर्व मे और श्रीमती उषा चौधरी, राम मेहरोत्रा,दीपक वाली, खिलेंद्र चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, लविश अरोड़ा, शक्ति अग्रवाल, गिरीश तिवारी, रवि पाल तथा गगन कंबोज ने मेयर पद के लिए दावेदारी की है।
इस दौरान वार्ड नंबर 19 कटरामलियान से शिवांश गोले प्रजापति पुत्र कैलाश चंद्र प्रजापति पूर्व उप चेयरमैन के पुत्र ने भी पार्षद पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के लिए दावेदारी की है। वार्ड नंबर 40 कचनाल गाजी से पूर्व पार्षद रवि प्रजापति तथा मनदीप सिंह निवासी कचनाल गाजी मानपुर रोड ने भी पार्षद उम्मीदवार बनाए जाने के लिए दावेदारी की है।
वार्ड नंबर 10 से पूर्व पार्षद विजेंद्र पाल की पुत्री ऋचादेवपुत्री ने उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है तो वहीं वार्ड नंबर 17 आवास विकास से भाजपा नेता पुष्कर बिष्ट ने पार्षद बनाए जाने की मांग की है।भाजपा नेता पर्यवेक्षक राजेश शुक्ला ने बताया कि पार्टी से आदेश मिला है जिताऊ प्रत्याशी के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं सभी आवेदनों को प्रदेश संगठन के पास भेजा जाएगा जहां से उम्मीद वार का चयन किया जाएगा। तथा वार्ड नंबर 7 हेमपुर इस्माइल से पूर्व ग्राम प्रधान बलकार सिंह के पुत्र ने पार्षद पद के लिए उम्मीदवारी की है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button