कन्नौज-उत्तरप्रदेश

जाति छोड़ो समाज जोड़ो जनसभा का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जाति छोड़ो समाज जोड़ो जनसभा का हुआ आयोजन

जनपद कन्नौज आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला ब्यूरो महमूद मंसूरी

छिबरामऊ, कन्नौज। रविवार को सौरिख थाना क्षेत्र के खडनी के ग्राम गुबरैया में प्रोग्राम हुआ आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के तत्वावधान में जाति तोडो समाज जोडो जनसभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मण्डल प्रभारी छबिराम जाटव ने कहा कि बाबा साहब ने कहा शिक्षित बनो संगठित बनो और संघर्ष करो शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो पिएगा वो दहाडेगा। इस लिए अपने बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आज शोषित वंचितों की आवाज बुलंद सिर्फ एंड चन्द्रशेखर आजाद ही कर रहे हैं। बहुजन समाज एंड चन्द्रशेखर आजाद को अपने नेता के रूप में देख रहा है। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने कहा कि भीम आर्मी लगातार आठ सालो से संघर्ष कर रही है। आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने कहा कि एंड चन्द्रशेखर आजाद बहुजनों की आवाज सडक से संसद तक बुलंद करते हैं। आने वाले समय में इतना संघर्ष करेगे कि आजाद समाज पार्टी के बगैर यूपी में सरकार नही बन पायेगी। बीजेपी सरकार लगातार बहुजनों के हक अधिकारों का हनन कर रही है। संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है। आजाद समाज पार्टी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। बीजेपी सरकार गरीबी नही गरीबों को खत्म कर रही है। देश में लगातार महंगाई, बेरोजगार चरम सीमा पर पहुंच गई। बेरोजगारों की सड़कों पर चप्पलें घिस गई पर रोजगार नही मिल रहा है। विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी बीजेपी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का अहम योगदान देगी। बसपा छोड़कर आए सतीश कुमार को तिर्वा विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया।
इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नेम सिंह खटिक, जिला महामंत्री चांद खां, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश कबीर, जिला सचिव शेर सिंह, अरूण ओबराय, अनुज रावण व अंकित सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button