जनशिकायतों के निस्तारण में जनपद बिजनौर के 15 थाने प्रदेश स्तर पर प्रथम!

बिजनौर
पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर के निर्देशन में माह जून-2023 में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली – जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में जनपद बिजनौर के 15 थानो ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान किया है।
कार्यवाही:-
शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में प्रदेश स्तर पर माह जून मासिक मुल्यांकन रिपोर्ट जारी की गयी है। उक्त रिपोर्ट में रैंकिंग प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण, शिकायतकर्ता / आवेदक द्वारा दिये गये फीडबैक, प्रार्थना पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग आदि विभिन्न मानको के आधार पर दी जाती है । पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी (आईजीआरएस) के निकट पर्यवेक्षण में जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय / थानों पर प्राप्त जनशिकायतों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण किया गया, जिसके फलस्वरुप जनपद बिजनौर के 15 थाने प्रदेश स्तर पर प्रथम
रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बिजनौर द्वारा सभी संबंधित थाना प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र तथा (IGRS) पोर्टल पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र तथा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा रहा है।


















