चोरी के सामान सहित अंतर्राजीय गिरोह के दो चोर गिरफ्तार

काशीपुर/उत्तराखंड,,(रिजवान अहसन),,कुछ ही दिन पूर्व एक ही रात में अलग-अलग तीन घरों में अज्ञात चोर लाखों रुपए का सामान नगदी तथा आभूषण चोरी की घटना का खुलासा किया पुलिस ने चोरी गया सामान आभूषण तथा नगदी बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। बता दें कि 9 दिन पूर्व दिनांक 8 अक्टूबर 2023 की रात्रि को बंद पड़े घर में चोरी की घटनाओ को थाना आईटीआई क्षेत्रान्तर्गत पॉश कॉलोनी प्रकाश सिटी निवासी श्रीमती शिखा गौतम पत्नि विवेक गौतम निवासी एस-9 तथा संजय कुमार पुत्र लल्लुराम निवासी म0नं0 81 निवासीगण प्रकाश सिटी एवं थाना काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत रॉयल एन्क्लेव में बन्द घरों से अज्ञात चोरों द्वारा कीमती आभूषण तथा बर्तन चुरा लिये थे। घटना का अनाबरण बाजपुर कोतवाली में करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीoसीo ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह आई टी आई व कोतवाली काशीपुर के नेतृत्व में अज्ञात अभियुक्तगण की तलाश व माल बरामदगी को लेकर पुलिस टीम का गठित की गयी।

जोड़ी सफेद धातु की हजारा पायल डिजाईनदार(7) 02 जोड़ी पीली धातु के डिजाईनरदार कान के झुमके व एक अंगूठी काले रंग की सफेद नग लगी व एक अंगूठी सफेद धातु की नीले नग लगी हुई
(8) सफेद धातु की एक जोड़ी हजारा पायल डिजाईनदार
(9) 02 पीली धातु की डिजाईनदार अंगूठी
(10) 03 पीली धातु के आयताकार बिस्किट
(11) घटना में प्रयुक्त हॉण्डा कार रजि0 नं0 DL3CBA-5279 तथा 500/- रु0 के 100 नोट (कुल 50,000/- रु0) आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया है। घटना में शामिल आरोपी मुकेश पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम नगला उग्रसैन थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर (उ0प्र0)तथा सतीश सोनी पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम बागवाला थाना बीबीनगर जनपद वुलन्दशहर (उ0प्र0) फरार हैं उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है और उन्हें अतिसीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। चोरों को पकड़ने वाली टीम में आशुतोष कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक,उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, दीवान सिंह बिष्ट,सुनील सुतेड़ी, कांस्टेबल नीरज शुक्ला,जितेन्द्र सिंह नेगी, उमेश तोमक्याल,गिरीश काण्डपाल ,गजेन्द्र गिरी, कैलाश तोमक्याल, एसओजी काशीपुर,दीपक कठैत एसओजी काशीपुर आदि शामिल रहे।


















