देहरादून-उत्तराखण्ड़उत्तराखंड

चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण चार धाम यात्रा के लिए अब तक हुए 1,14,553 पंजीकृत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड देहरादून आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

इस तरह कर सकते है चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण चार धाम यात्रा के लिए अब तक हुए 1,14,553 पंजीकृत

देहरादून प्रदेश में अप्रैल महीने से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा के लिये श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाने शुरू कर दिए है और 21 फरवरी से प्रारंभ हुए चार धाम के लिए श्रद्धालुओं के पंजीकरण की कुल संख्या 1 लाख से अधिक पहुँच गई है। राज्य पर्यटन विभाग द्वारा जारी आँकड़े के अनुसार आज शनिवार तक कुल 1,14,553 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया ।

इस वर्ष चार धाम हेतु पंजीकरण के लिए चार माध्यम अपनाए गये हैं। श्रद्धालु यात्रा के लिए वेबसाइट, कॉल के द्वारा , व्हाट्सएप और मोबाइल ऐप के जरिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जहाँ अब तक वेबसाइट के जरिए 92,397 श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया गया वहीं मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप
के जरिए क्रमश: 14,910 और 7,246 श्रद्धालु पंजीकृत किए गये। श्रद्धालु https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर रेजिस्ट्रेशन करा सकते हैं । व्हाट्सएप द्वारा रेजिस्ट्रेशन कराने के लिए +91 8394833833 नम्बर पर
“Yatra” टाइप कर भेजना होगा।

श्रद्धालुओं के लिए यात्रा संबंधी जानकारी एवं सुझावों के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया है । इन हेल्पलाइन नम्बरों में चार धाम टोल फ्री नं. 1364 तथा 0135-1364 (अन्य राज्यों के लिए) , चार धाम कंट्रोल रूम नं. 0135-2559898, 2552627, आपदा प्रबंधन नं. 0135-276066, 1070 (टोल फ्री) आदि नम्बरों पर कॉल करके आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

प्रशासन ने इस वर्ष चार धाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की उचित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं जिनमें डॉक्टरों और चिकित्सीय पेशेवरों की तैनाती, पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक वस्तुओं और दवाओं का भंडारण आदि शामिल हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button