चांदपुर में मासूम की दर्दनाक मौत

चांदपुर में मासूम की दर्दनाक मौत
बिजनौर के चांदपुर में एक दर्दनाक हादसे ने मजदूर परिवार को झकझोर कर रख दिया। चांदपुर-बिजनौर मार्ग स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर के 8 वर्षीय बेटे ऋषभ की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब भट्ठे पर पथेर के लिए मिट्टी का लेप बनाने वाली मशीन चल रही थी। अचानक ऋषभ ट्रैक्टर और मशीन के बीच आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद भट्ठे पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। परिजन तुरंत घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चा अपने माता-पिता के साथ भट्ठे पर ही रहता था, जहां उसके माता-पिता मजदूर के रूप में काम करते थे।
बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है मां का रो-रोकर बुरा हाल है सूचना पर पहुंची पुलिस जाच पड़ताल में जुटी गई है यह घटना औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की कमी और बाल श्रमिकों के परिवारों की दयनीय स्थिति की ओर इशारा करती है ? चांदपुर शुगर मिल चौकी प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है




























