घास काटने के दौरान अचानक भालू ने बोला हमला, जिला अस्पताल में उपचार जारी।

उत्तराखंड उत्तरकाशी आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
भालू ने महिला पर किया हमला, घायल।
घास काटने के दौरान अचानक भालू ने बोला हमला, जिला अस्पताल में उपचार जारी।
उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा प्रखंड के ओल्या गॉव निवासी रामनारायण भट्ट की पत्नी पर भालू ने जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब दो महिलाए शाम के समय करीब 3 बजे अपने ही निजी खेतों में घास काटने गई थी जहाँ पर घात लगाए भालू ने अचानक से गुजलेश्वरी देवी उम्र 40 वर्ष पर अचानक हमला कर दिया।
गुजलेश्वरी पर भालू का हमला होने की भनक जैसे ही दूसरी महिला को लगी तो उस महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर-शराबा कर घायल महिला को भालू के चुंगल से छुडाया। महिला का शोर सुनाई देते ही ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए और आनन फानन घायल महिला को देर रात 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जंहा गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज चल रहा है।वंही भालू के हमले की सूचना के बाद फारेस्ट के कर्मचारी भी अस्पताल में पहुँचे और ग्रामीणों को हर मदद का भरोसा दिलवा है।
आपको बता दें कि ओल्या गॉव में इससे पहले भी भालू ने कई बार हमलें किए हैं और यहां के जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के हमले से निजात दिलाने के लिए गुहार भी लगाई है।
सोचने का विषय है पहाड़ों पर कभी बाघ का हमला हो जाता है बाघ के हमले में भी कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं मैदानी क्षेत्रों में हाथी आक्रमक तेवर दिखाता है तो वही भालू भी लोगों पर जानलेवा हमला कर जान ले रहा है आखिर ऐसा क्या हुआ कि जानवर इतने आक्रामक हो रहे हैं क्या अब समय नहीं आ गया है के विचार विमर्श कर मंथन किया जाए कहीं ऐसा तो नहीं इंसानों ने अपने स्वार्थ के लिए जंगल अंधाधुन तरीके से काट दिए हो वही अगर देखा जाए तो छोटे जानवरों का शिकार जिसे शेर या बाघ तेंदुआ खाते हैं उनका शिकारियों ने जंगल से सफाया तो नहीं कर दिया आखिर पहाड़ वाले ऐसा क्या करें जिससे पहाड़ वाले भी सुरक्षित रहें और जानवर भी सुरक्षित हैं पर्यावरण को भी नुकसान ना पहुंचे बात की जाए वन विभाग की तो उदासीनता ही नजर आती है






