काशीपुर-उत्तराखण्ड़

घर मे घुस कर चोरों ने किया लगभग 2 लाख के माल पर हाथ साफ,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन),,, मौहल्ला ओझान वार्ड नंबर-11 मस्जिद के पास काशीपुर निवासी विपिन कुमार अग्रवाल पुत्र राम प्रकाश अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरा मकान एवं वाणिज्य प्रतिष्ठान एक ही स्थल मेरे भवन मौहल्ला ओझान काशीपुर में स्थित है। मैं शनिवार रात लगभग 12.30 बजे सोया था। आज रविवार की सुबह लगभग 7 बजे उठा तो देखा कि ऊपर छत से रास्ते के दरवाजे का हिस्सा कटा और दरवाजा खुला हुआ है। नीचे आने पर देखा कि दुकान का सामान अस्त-व्यस्त है एवं गल्ले में रखे लगभग एक लाख पिचासी हजार (1,85,000) रुपये एवं रेजगारी चोरी हो गयी है। मन्दिर में रखा सामान भी अस्त-व्यस्त है।‌ मन्दिर में रखा चांदी का सिक्का भी चोरी हो गया है। बाद में चोर घर का मुख्य दरवाजा अन्दर से खोल कर चले गए, जो देखने पर खुला पाया गया। जिससे मैं और मेरा परिवार भय ग्रस्त हो गया एवं अर्थिक हानि हो गयी।
विपिन कुमार अग्रवाल ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी और माल बरामदगी की गुहार लगाई है।‌ उधर, तहरीर मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना किया।‌ समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button