धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम मिलक जहागीराबाद में अवैध खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर पुलिस के सुपुर्द

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

ग्राम मिलक जहागीराबाद में अवैध खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर पुलिस के सुपुर्द
धामपुर (बिजनौर)।
आज दिनांक 08 जनवरी 2026 को परगना धामपुर अंतर्गत ग्राम मिलक जहागीराबाद में अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए हल्का लेखपाल आशीष त्यागी ने अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर को पकड़ा। पकड़े गए ट्रैक्टर को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया।


इस कार्रवाई के दौरान लेखपाल हार्दिक कुमार तथा एसआई अश्विनी त्रिपाठी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
— आईरा न्यूज़ नेटवर्क

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button