“गो-हत्या” की बहस तब तक बेमानी है,जब तक “गो-जीवन” सड़कों और कचरे के ढेरों पर दम तोड़ता रहेगा !!
गौमाता की दुर्दशा पर दोहरे चरित्र पर चोट
“गो-रक्षा के नारे बहुत, पर ज़मीनी हकीकत ये तस्वीरें बोलती हैं…”
गौशालाओं का वादा, गायों के लिए करोड़ों के बजट,
मगर असलियत ये है कि भूखी-प्यासी, घायल गायें दम तोड़ रही हैं — कचरे के ढेरों पर।

🚫 ये वो “गौमाता” है, जिसे चुनावों में पूजी जाती है, और शासन में भुला दिया जाता है।
शहरों में बिछा प्लास्टिक, ज़हर बनकर गौवंश के पेट में उतरता है,
और जिम्मेदार लोग आंकड़ों और योजनाओं की चादर तानकर सो जाते हैं।
📢 गो-भक्ति नहीं, ज़मीनी सेवा चाहिए।
झूठे दिखावे नहीं, ज़िम्मेदारी का निर्वहन चाहिए।

👉 ये तस्वीरें सिर्फ मृत गायों की नहीं —
बल्कि व्यवस्था की संवेदनहीनता, प्रशासन की लापरवाही, और समाज की मौन सहमति की हैं।
“गो-हत्या” की बहस तब तक बेमानी है, जब तक “गो-जीवन” सड़कों और कचरे के ढेरों पर दम तोड़ता रहेगा।
🛑 अब बस! दिखावे के धर्म नहीं, ज़मीनी संरक्षण
जल्द ही आईरा न्यूज़ पर होगा इन बोलती तस्वीरों का खुलासा !!






