कन्नौज-उत्तरप्रदेश

गोरखपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे गिरी-एक महिला की मौत-40 घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गोरखपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे गिरी-एक महिला की मौत-40 घायल

कन्नौज-अवनीश चंद्र तिवारी

 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सिलिपर बस चालक को झपकी लगने से बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी 
    हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि लगभग 40 

लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से होकर गुजरते समय बुधवार को सुबह थाना छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर के सामने बस चालक को झपकी आ गई जिससे बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराते हुए व कई बार पलटते हुए नीचे गिरी जा गिरी बस में करीब 90 से अधिक सवारियां मौजूद थीं। अचानक हुए हादसे में बस में सो रही सवारियों में चीख पुकार मच गई।स्थानी लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
वहीं, हादसे में घायल हुई देवरिया के गांव कूडर पोस्ट बैदा निवासी प्रियंका भारती (26) गंभीर हालत में सैफई के मिनी पीजीआई भेजा गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।
वही घायलों की संख्या लगभग 45 बताई जा रही है। घटना में गंभीर रूप से घायल कुंदन, मृदुला, करुणाकर, सुनीता, नरसिंह, आकृति, मीना, पंकज कुमार, संतोष यादव, दीप नरायन समेत कई घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। स्लीपर बस एक्सप्रेस लखनऊ -आगरा से होते हुए दिल्ली जा रही थी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button