मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

गृह क्लेश के चलते पिता के दिमागी संतुलन ठीक ना होने से पुत्र को मारी गोली पुत्र की मौत

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

गृह क्लेश के चलते पिता के दिमागी संतुलन ठीक ना होने से पुत्र को मारी गोली पुत्र की मौत

आईर न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार

मैनपुरी- मैनपुरी में मंगलवार की अलसुबह बेटे से मामूली बात पर कहासुनी के चलते पिता ने पुत्र को गोली मार दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। धीरे – धीरे घर पर ग्रामीणों की भीड़ लगने लगी इसी बीच आरोपी पिता थाने पहुंच कर पुलिस से कहा कि मैंने बेटे को मार दिया है। मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर घर पहुंची

जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र के औछा की है। राजीव यादव आज सुबह घर पर ही थे। उनके पिता विजयपाल भी घर पर थे। सुबह राजीव और उनके पिता में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर पिता विजयपाल गुस्से में आकर अपनी रायफल निकाल लाए। उन्होंने राजीव पर फायरिंग कर दी। गोली राजीव की गर्दन को चीर गई। इससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग भी जमा हो गए। घर में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन मैं राजीव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच विजयपाल सीधे थाने पहुंचा। उसने पुलिसवालों से कहा कि मैंने उसे मार दिया है। मुझे गिरफ्तार कर लो। विजयपाल की बात सुनकर पुलिस हैरान रह गए। वह उसे लेकर उसके घर पहुंचे। यहां का दृश्य देख उन्हें घटना का पता चला। पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने बताया कि विजयपाल पिछले काफी समय मानसिक रूप से परेशान रहता था। परेशानी में ही उसने यह कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button