अंतरराष्ट्रीयइजराइलनई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

गाज़ा में युद्ध के दौरान हमास का इजरायल सैनिकों को बंदी बनाने का दावा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली (@RajMuqeet79)  हमास के एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार,हमास की सेना ने शनिवार देर रात गाजा पट्टी में लड़ाई के दौरान इजरायली सैनिकों को पकड़ लिया। शनिवार देर रात हमास ग्रुप के अल क़स्साम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने टेलीग्राम चैनल पर प्रकाशित एक एक्सक्लूसिव रिकॉर्डेड बयान में ये जानकारी दी है कि, हमास के लड़ाकों ने जबालिया शरणार्थी शिविर में एक सुरंग के प्रवेश द्वार के पास उत्तरी गाजा पट्टी में एक इजरायली सेना के साथ संघर्ष किया था। उन्होंने कहा कि इजरायली सेना के सभी सदस्य या तो “मृत, या घायल पकड़े गए” हैं। उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने पकड़े गए और क्या वे मृत थे या जीवित थे। 

उधर इजरायल ने हमास के ऐसे किसी भी दावे का खण्डन किया है, इजरायल ने अपने बयान में कहा है कि “ऐसी कोई घटना नहीं हुई है जिसमें किसी सैनिक का अपहरण किया गया हो।”

Raj Muqeet

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button