कोटद्वार-उत्तराखण्डउत्तराखंडखबरों की खबर

कोटद्वार पुलिस ने कसी कमरहोटलों और ढाबों में चलाया चेकिंग अभियान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड जनपद पौड़ी कोटद्वार आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

चारधाम यात्रा के मद्देनजर चलाया गया चेकिंग अभियान

कोटद्वार । पुलिस ने शहर के विभिन्न होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान कई होटलों में पहुँचकर पुलिस ने रजिस्टर चेक किए
इस दौरान पुलिस ने होटल स्वामियों को हर आने वाले पर्यटकों और यात्रियों की पहचान पत्र के साथ रजिस्टर में एंट्री करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा रेस्टोरेंटों में भी शराब परोसे जाने की शिकायत पर भी चेकिंग की गई।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे के दिशा निर्देशन में चारधाम यात्रा के मद्देनजर बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सतर्कता को देखते हुए शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया है। शहर एक दर्जन से अधिक होटलों और रेस्टोरेंटों में अभियान चलाया गया है। साथ ही सभी होटल स्वामियों को हिदायत दी गई कि यदि चेकिंग के दौरान कोई भी व्यक्ति की एंट्री रजिस्टर में नही पाई जाती है तो होटल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हर श्रद्धालु, पर्यटक और यात्रियों की आधार कार्ड के साथ एंट्री होनी चाहिए। इस दौरान स्टेशन रोड स्थित रेस्टोरेंटों में भी चेकिंग की गई। कोतवाल मणि भूषण ने रेस्टोरेंटों के स्वामियों को भी हिदायत देते हुए कहा कि यदि किसी भी रेस्टोरेंट में शराब पिलाई जाने की शिकायत मिलती है, तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी। उन्होंने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। आज चलाए गए अभियान में लगभग एक दर्जन से अधिक होटलों की चेकिंग की गई। जबकि आधा दर्जन रेस्टोरेंट और ढाबों पर 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान काटे गए हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button