हरिद्वार-उत्तराखण्ड़

केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग ,मचा कोहराम ,अग्निशमन के छूटे पसीने

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हरिद्वार /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,हरिद्वार के पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल की फैक्टरी में मंगलवार की सुबह आग धधक उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। काम कर रहे कर्मचारियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग की कई टीमें आग बुझाने में जुट गई हैं।
बताया जा रहा है कि आग की सूचना पर सीएफओ अभिनव त्यागी, एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी, नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग लगने की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोगों भीड़ भी मौके पर पहुंच गई। फैक्टरी के आसपास के भवन और गोदाम से आनन फानन में सामान निकाल कर बाहर फेंका जा रहा है।
केमिकल फैक्टरी के बगल के भवन में आग पूरी तरह फैल चुकी है। आशंका है कि अगर भवन में सिलेंडर जैसी वस्तुएं आग की चपेट में आईं तो बड़ा खतरा भी हो सकता है । फैक्टरी में आग बुझाने में पानी के सात टैंकर लगे हैं। लेकिन तब भी आग नहीं बुझ पा रही है। फैक्टरी के बराबर में दो आवासीय मकान भी हैं। वहां से लोगों को निकाल लिया है। टीम लगातार पानी की बौछार करती जा रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button