ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

कूड़े में सरकारी दवाओं का जखीरा पड़ा मिला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

कूड़े में सरकारी दवाओं का जखीरा पड़ा मिला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जनपद मैनपुरी जिला ब्यूरो अमन कुमार

उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर क्षेत्र में स्थित इटावा रोड बाईपास पर कूड़े के ढेर में सरकारी दबाओ का जखीरा बरामद हुआ है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

यह दवाइयां सरकारी अस्पताल में प्रयोग की जाने वाली हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है इस मामले में अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है। लेकिन वायरल वीडियो स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही को उजागर कर रहा है।


बेवर क्षेत्र के इटावा रोड हाईवे के किनारे कूड़े के ढेर पर दवाइयां का भारी मात्रा में जखीरा पड़ा हुआ है पहले तो लोगों ने समझा कि शायद एक्सपायर दवाई होगी इसके लिए किसी डॉक्टर ने इनको यहां फेंक दिया गया है लेकिन इसके बाद दवाई को देखकर पता चला की दवाइयां सरकारी सप्लाई से जुड़ी हुई है दवाईयो में एक्सपायरी भी नहीं हुई थी हालांकि दवाइयां के इस तरह कूड़े के देर में पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई लापरवाही की पोल खोल रहा है। लोगों का कहना है जिन दवाईयों से मरीजों की जान बचाने के होती है और बेहतर स्वास्थ्य देना होता है वह दवाई कूड़े के ढेर पर पड़ी हुई है यह बड़ी लापरवाही है। मौके पर मौजूद लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले में जांच कर दवा फेंकने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामले को लेकर जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसी गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी मिली है मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button