काशीपुर-उत्तराखण्ड़उत्तराखंडखबरों की खबर

कूड़े में लगी आग से होने लगे धमाके, रेलवे क्रासिंग पर जाम के दौरान हुई घटना

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड काशीपुर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

काशीपुर :कूड़े में लगी आग से होने लगे धमाके, रेलवे क्रासिंग पर जाम के दौरान हुई घटना,एसडीएम और एमएनए ने इसे गंभीर बताया,

काशीपुर । आज देर शाम यहाँ चीमा चौराहा रेलवे क्रासिंग पुरानी अनाज मंडी के पास एक बाग में कूड़े में लगी आग के दौरान हुये धमाकों से लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक शाम लगभग छह बजे रेलवे क्रासिंग पर भारी जाम की वजह से वाहनों की कतार लगी हुई थी कि क्रासिंग के पास स्थित एक बाग में कूड़े में आग लगाई गई थी। आग भड़कने के दौरान एकाएक वहाँ तेज धमाके शुरू हो गये जिससे वहाँ खड़े वाहन सवारों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की समझ में नहीं आया कि अचानक ये धमाके क्यों हो रहे हैं। काफी देर तक वहाँ तेज आग भड़कती रही और धमाके होते रहे। हालांकि बाद में बताया जा रहा है कि आग बाग में स्थित फर्म के लोगों ने ही कूड़े में लगाई थी। धमाके कूड़े में ही चिप्स आदि के पैकेट के फटने से होना बताया जा रहा है। उधर उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह से कूड़े में आग लगाना अपराध है। वहीं नगर निगम के आयुक्त विवेक राय ने कहा कि इस घटना का संज्ञान लिया जायेगा तुरंत कार्रवाई होगी। दरअसल नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था है तो कूड़ा इस तरह से जलाना किसी भी तरह से उचित नहीं है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button