काशीपुर-उत्तराखण्ड़

कुंडेश्वरी से प्रधान पद पर यश चौधरी की पत्नी पायल चौधरी के आने से विरोधी खेमे मे मची खलबली

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,कुंडेश्वरी पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही यहां प्रधान पद के उम्मीदवारों में एक हलचल सी पैदा हो गई है यूं तो आधा दर्जन लोगों ने प्रधान पद पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है परंतु जाने माने प्रतिष्ठित चौधरी गोविंद सिंह परिवार से यश चौधरी की पत्नी पायल चौधरी के मैदान में उतरने से अन्य प्रत्याशियों में एक घबराहट सी पैदा हो गई है यूं तो पायल चौधरी केवल इंटर तक शिक्षा ग्रहण किए हुए हैं परंतु राजनीतिक अनुभव उनमें कूट-कूट कर भरा है लगभग 5300 वोट वाली इस सीट परप प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर भी दिखाई दे सकती है
कुंडेश्वरी के विकास में चौधरी गोविंद सिंह के परिवार का विशेष योगदान रहा है स्वर्गीय चौधरी गोविंद सिंह लगभग 40 साल तक यहां प्रधान पद पर आसीन रहे उन्हीं के परपोते यश चौधरी ने इस बार चुनावी मैदान में अपनी पत्नी पायल चौधरी को उतारा है ज्ञात रहे कि इस बार यह सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है पत्रकार वार्ता में पायल चौधरी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से कुंडेश्वरी क्षेत्र विकास की बाह टोह हो रहा है इस क्षेत्र में अभी भी जगह जगह कूड़े के ढेर दिखाई देते हैं कूड़ा निस्तारण की कोई भी योजना इस क्षेत्र में लागू नहीं हो पाई है वही यहां नालियों में सफाई व्यवस्था, तली झाड़ सफाई,नई नालियों का निर्माण आदि आज तक समस्याएं बनी हुई हैं जिसके कारण क्षेत्र में बरसाती मौसम आने पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है वहीं वृद्धावस्था पेंशन किसान पेंशन विकलांग पेंशन जैसी योजनाओं को जनप्रतिनिधि क्रियान्वित नहीं कर पाए हैं। इसके साथ-साथ इस ग्रामीण क्षेत्र में बारात घर की विशेष आवश्यकता रही है यदि सम्मानित जनता ने उन्हें प्रधान पद पर सुशोभित किया तो वह क्षेत्र की हर छोटी से छोटी और बड़ी समस्याओं पर गहनता से कार्य करेंगे।


पायल चौधरी ने यह भी कहा क्षेत्र में बहुत सारी गलियों एवं सड़कों का निर्माण होना बाकी है पथ प्रकाश एवं विद्युत लाइन का बिछाना शेष है इन सभी समस्याओं के साथ-साथ जनता दरबार लगाकर मतदाताओं के अनुरूप हर समस्या का समाधान किया जाएगा जनता के बीच ही यश चौधरी एवं पायल चौधरी की छवि एक ईमानदार व्यक्तित्व के रूप में रही है तथा यहां के मतदाताओं को विश्वास है यदि पायल चौधरी प्रधान पद पर नियुक्त होती हैं तो इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास आवश्य होगा

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button