उत्तरप्रदेशखबरों की खबरधामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

किसानों की समस्या के समाधान के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। विनीत कुमार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

किसानों की समस्या के समाधान के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। विनीत कुमार

नूरपुर।मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विनीत कुमार का नूरपुद आगमन पर किसान कार्यकर्ताओ ने पुष्प अर्पित कर स्वागत किया।मंगलवार को रालोद नेता एडवोकेट चौधरी अजयवीर सिंह के प्रतिष्ठान पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमे भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष विनीत कुमार का फूल मालाओं से लादकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम मे रालोद नेता जिला महासचिव एडवोकेट चौधरी अजयवीर सिंह ने उन्हे पुष्प भेंट कर स्वागत किया।चोधरी अजयवीर सिंह ने कहा कि विनीत कुमार किसानो की शान ओर गौरव हैं। किसानो की समस्याओ को अपनी समस्या समझने वाले है।स्वागत के बाद ब्लॉक अध्यक्ष विनीत कुमार ने कहा कि मैं भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का राष्ट्रीय अध्यक्ष जरूर हूं, लेकिन पहले मैं आप सब का पुत्र व भाई हूं। आगे कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।कार्यक्रम मे प्रदेश संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा मोनू चौधरी अमरपाल सिंह यादव व गजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे
रिपोटर विकास सिंह

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button