उत्तराखंड

कासगंज थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उससे कई वाहन किये बरामद

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

कासगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर के हर रोज बेहतर गुड वर्क उनकी कार्यप्रणाली को बयां करने के लिए काफी है
कासगंज थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उससे कई वाहन किये बरामद

एसएसपी कासगंज ने सराहनीय कारनामें को अंजाम देने वाले सिद्धार्थ सिंह तोमर व उनकी टीम को ₹15000 का दिया नगद पुरस्कार

कासगंज।उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में कासगंज थानाप्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर वाहन चोरों पर लगाम लगाने के लिए दिन रात लगे रहते है और इनकी यह मेहनत कामयाब भी हो रही हैं आज भी शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिले,फर्जी नम्बर प्लेट व रुपये व अवैध असलाह भी बरामद किए हैं तथा वही एसएसपी कासगंज ने सराहनीय कारनामे को अंजाम देने वाली टीम को 15000 हजार रुपये का नकद इनाम भी दिया हैं। कासगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर की अपराधियों पर कार्यवाही करने तत्प्रता के साथ वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर यह साबित कर दिया कि उनकी कार्यशैली वाकई में बेहतर हैं तथा तोमर जन कसौटी पर खरा उतरते हुए लाजवाब कार्यप्रणाली का उदाहरण तो पेश कर ही रहे है साथ ही अपराध करने वालो को कानून की जद में लाकर जेल भेज रहें हैं।लगभग हर रोज उनके व उनकी पुलिस टीम के द्वारा होने वाले प्रत्येक गुड वर्क उनकी कार्यप्रणाली को बयां करने के लिए काफी है।आज भी एक और सराहनीय गुडवर्क को अंजाम देते हुए कासगंज थानाप्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर ने गत दिनों एक पुलिस टीम का गठन कर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर विराम लगाने तथा वाहन चोरो को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की थी जिसपर थानाप्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह तोमर के नेतृत्व में उ0नि0 आबिद कुरैशी, उ0नि0 चंचल कुमार, का0 39 सतीश व का0 1067 नितिन कुमार द्वारा किसरोली फाटक से करीब 20 कदम आगे किसरौली रोड से एक अभियुक्त राजाबाबू पुत्र रामसनेही नि0 ग्राम नवाबगंज थाना सांडी जनपद हरदोई को आज गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की तथा गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के कब्जे से दो अदद मोटर साइकिल चोरी की तथा कुल 7740 रूपय नगद(भिन्न भिन्न घटनाओं के) व 01 अदद तमंचा .315 बोर नाजायज व एक खोखा कारतूस .315 बोर व एक फर्जी नं0 प्लेट मोटर साइकिल की बरामद हुयी । बरामद मोटर साइकिल Hero HF Delux No. UP 87 L 8468 के सम्बन्ध में थाना कोतवाली कासगंज पूर्व में मु0अ0सं0 361/22 धारा 379 भा0दं0वि0 पंजीकृत है तथा बरामद 7740 रूपयों के सम्बन्ध में थाना कासगंज पर मु0अ0सं0 121/22 धारा 392 भा0दं0वि0 व मु0अ0सं0 125/22 धारा 392 भा0दं0वि0 पंजीकृत है तथा दौराने पूछताछ उपरोक्त अभियोगों की घटनाओं में अभियुक्तगण अजय पुत्र सुखवासी नि0 ग्राम नवाबगंज थाना सांडी जनपद हरदोई व विजय पुत्र पौनी नि0 ग्राम हौदापुरवा चौकी सरायमीरा थाना व जिला कन्नौज के नाम प्रकाश में आये हैं । जिनकी गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी है। घटनाओं का अनावरण करने वाली कोतवाली कासगंज पुलिस टीम को 15,000 रूपये नगद पुरूस्कार दिये जाने की घोषणा की गयी ।

अभियुक्तगण का विवरण

  1. राजाबाबू पुत्र रामसनेही नि0 ग्राम नवाबगंज थाना सांडी जनपद हरदोई (गिरफ्तार)
  2. अजय पुत्र सुखवासी नि0 ग्राम नवाबगंज थाना सांडी जनपद हरदोई (प्रकाश में आये)
  3. विजय पुत्र पौनी नि0 ग्राम हौदापुरवा चौकी सरायमीरा थाना व जिला कन्नौज (प्रकाश में आये)

बरामद सम्पत्ति का विवरण

  1. 01 मोटर साइकिल Hero HF Delux No. UP 87 L 8468
  2. 01 अपाचे मोटर साइकिल लाल रंग की बिना नं0
  3. कुल 7740 रूपये नगद (भिन्न भिन्न घटनाओं के)
  4. 01 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर
  5. 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
  6. 01 अदद फर्जी नं0 प्लेट मोटर साइकिल की। अनावरण हुयी घटनाओं के सम्बन्ध में पंजीकृत किये गये अभियोगों का विवरण
  7. मु0अ0सं0 121/22 धारा 392/411 भा0दं0वि0 थाना कासगंज
  8. मु0अ0सं0 125/22 धारा 392/411 भा0दं0वि0 थाना कासगंज
  9. मु0अ0सं0 361/22 धारा 379/411/420 भा0दं0वि0 थाना कासगंज
  10. मु0अ0सं0 402/22 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कासगंज
  11. मु0अ0सं0 403/22 धारा 414 भा0दं0वि0 थाना कासगंज

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त राजाबाबू का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 121/22 धारा 392/411 भा0दं0वि0 थाना कासगंज
  2. मु0अ0सं0 125/22 धारा 392/411 भा0दं0वि0 थाना कासगंज
  3. मु0अ0सं0 361/22 धारा 379/411/420 भा0दं0वि0 थाना कासगंज
  4. मु0अ0सं0 402/22 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना कासगंज
  5. मु0अ0सं0 403/22 धारा 414 भा0दं0वि0 थाना कासगंज
  6. मु0अ0सं0 105/19 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना नवाबगंज जनपद फतेहगढ
  7. मु0अ0सं0 377/18 धारा 216/307 भा0दं0वि0 व धारा 7 CLA Act थाना मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ

पुलिस टीम का विवरण

  1. सिद्धार्थ सिंह तोमर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज
  2. उ0नि0 श्री आबिद कुरैशी, कोतवाली कासगंज
  3. उ0नि0 श्री चंचल कुमार, कोतवाली कासगंज
  4. का0 39 सतीश, कोतवाली कासगंज
  5. का0 1067 नितिन कुमार, कोतवाली कासगंज

कासगंज
आईरा वार्ता राजेश सिंघल

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button