काशीपुर-उत्तराखण्ड़उत्तराखंडखबरों की खबर

काशीपुर कुंडा पुलिस ने 141 ग्राम स्मैक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड काशीपुर आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

काशीपुर कुंडा पुलिस ने 141 ग्राम स्मैक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया

काशीपुर कुंडा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 141 ग्राम स्मैक सहित मुरादाबाद जनपद निवासी एक स्मैक तस्कर को धर दबोचा।

सीओ वंदना वर्मा ने बताया जनपद ऊधमसिंह नगर में अवैध नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा आपरेशन क्रेक डाउन के अन्तर्गत संदिग्धों की धरपकड़ लगातार जारी है। अवैध शराब व मादक पदार्थो की अवैध तस्करी रोकथाम हेतू चलाए जा अभियान के तहत बीते रोज थानाध्यक्ष थाना कुण्डा के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा मौ0 कासिम पुत्र मौ0 आरिफ निवासी ग्राम अफजलपुर थाना मूढापाण्डे जिला मुरादाबाद को पकड़ा गया। उसके पास से 141 ग्रांम अवैध स्मैक बरामद की गई। सीओ ने बताया कि आरिफ बरेली से कम दामों में स्मैक लाकर यहां ऊंचे दाम पर बेचता है
कासिम को मोटरसाइकिल संख्या UP21BT6331 अपाचे 160 CC के साथ अनाज मण्डी के पीछे ढेला नदी को जाने वाले सड़क पर से समय रात्रि 9.40 पर पकड़ा गया। उसके विरूद्ध बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा उक्त स्मैक को फतेहगंज बरेली से कम दाम में लाकर काशीपुर कुण्डा व जसपुर क्षेत्र में ऊँचे दाम पर बेचना बताया गया है।उसके विरूद्ध थाना कुण्डा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त के पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button