कांग्रेस स्थापना के पूरे हुए 138 वर्ष ,पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशों पर उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस स्थापना दिवस के रूप में कांग्रेसियों को एकत्र करके 138 रुपए हर कांग्रेसी से सहयोग राशि की मांग कर रहै है।
काशीपुर के महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन मांहरा के निर्देशों द्वारा एक ऐप लॉन्च किया है जिसमें छोटे ओर बड़ा कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी द्वारा 138 रुपए धनराशि मांगी जा रही है ताकि पार्टी फंड मजबूत हो और आगामी चुनाव में मजबूती के साथ कांग्रेस चुनाव लड़ सके।

साथ ही मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। हर विधानसभा में आने वाले हर वार्ड में आठ आठ टीमों का गठन किया जा रहा है। ताकि कांग्रेस को हर घर मजबूती के साथ मजबूत किया जा सके। और आगामी चुनाव को फतह किया जाए






