कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष श्री पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

कल्लीपुर में बसने जा रही नई टाउनशिप, वीडीए उपाध्यक्ष ने जमीन पर जाकर परखी हकीकत ||
किसानों के साथ मिलकर होगा विकास, कल्लीपुर में टाउनशिप योजना को मिली रफ्तार ||
पारदर्शिता के साथ भूमि क्रय का भरोसा, विडिए उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों को किया आश्वस्त ||
कल्लीपुर में विकास की बड़ी पहल, टाउनशिप प्रोजेक्ट को लेकर तेज हुई तैयारी ||
जमीन से जुड़कर विकास की रणनीति, विडिए उपाध्यक्ष ने किया व्यापक निरीक्षण ||
किसानों की सहमति से आकार लेगी टाउनशिप,वीडिए ने बढ़ाया भरोसे का कदम ||
टाउनशिप योजना पर वीडिए सख्त, समयबद्ध कार्य के लिए अधिकारियों को निर्देश ||
कल्लीपुर बना विकास का नया केंद्र, प्रस्तावित टाउनशिप को लेकर हलचल तेज
वाराणसी :- वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री पुर्ण बोरा द्वारा चार अप्रैल शनिवार को विकास कार्यों की प्रगति के क्रम में कल्लीपुर ग्राम का स्थलीय निरीक्षण किया गया | इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित टाउनशिप क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण करते हुए भूमि की वर्तमान स्थिति,सीमांकन एवं विकास की संभावनाओं का आकलन किया |
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष श्री बोरा ने किसानों एवं स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए भूमि क्रय एवं लैंड पुलिंग की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण द्वारा भूमि क्रय की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता,आपसी सहमति एवं किसान हितों को प्राथमिकता में रखकर संपन्न की जाएगी | उन्होंने कहा कि भूमि का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुसार न्यायसंगत तरीके से किया जाएगा जिससे किसानों को उचित मुआवजा मिल सके तथा वे विकास कार्यों में भागीदार बन सकें |
साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों के सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए योजनाओं को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जाए | उपाध्यक्ष ने यह भी आश्वस्त किया कि प्राधिकरण जनसहभागिता के माध्यम से विकास कार्यों को गति देगा और किसी भी स्तर पर किसानों के हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी |
निरीक्षण के दौरान अपर सचिव गुडाकेश शर्मा,अधीक्षण अभियंता अजय पवार, प्रभाकर पांडे सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ||


















