Uncategorized

कलवेहडी गांव में वर्षो पुरानी जोहड़ की समस्या का हुआ समाधान, निर्माण कार्य तेजी से जारी, विधायक हरविन्द्र कल्याण ने दूभर जिंदगी से ग्रामीणों को दिलाई निजात।

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

सुमरिन योगी
करनाल (हरियाणा)

कलवेहडी गांव में वर्षो पुरानी जोहड़ की समस्या का हुआ समाधान, निर्माण कार्य तेजी से जारी, विधायक हरविन्द्र कल्याण ने दूभर जिंदगी से ग्रामीणों को दिलाई निजात।

करनाल 3 जुलाई, कलवेहड़ी गांव में वर्षो पुरानी जोहड़ की समस्या का समाधान लगभग हो चुका है। यह कार्य जल्द ही पूरा होने वाला है और इसके बाद ग्रामीणों की बरसाती पानी की निकासी व गंदे पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। यही नहीं गांव में बन रहे तालाब के चारों ओर पौधारोपण भी किया जाएगा जिससे इस स्थान का सौंदर्यीकरण होगा। विधायक हरविन्द्र कल्याण रविवार को कलवेहड़ी गांव के निर्माणाधीन तालाब के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
इस मौके पर विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि सरकार प्रत्येक गांव में जल संरक्षण के कार्य को प्राथमिकता दे रही है। इसी के तहत गांवों में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को गंदे पानी की निकासी से निजात मिलेगी और बरसाती पानी का संरक्षण भी किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जल की एक-एक बूंद का संचय आवश्यक है, क्योंकि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। देश के बहुत से इलाकों में पानी की किल्लत है। कृषि कार्यों के लिए तो दूर पीने के पानी की भी बहुत बड़ी समस्या है। हरियाणा में पानी की कमी न हो इसी उद्देश्य से वर्तमान सरकार बेहतर व्यवस्थाएं स्थापित कर रही है। जल बचाव के लिए आमजन को जागरूक भी किया जा रहा है और किसानों को भी फसल विविधिकरण अपनाने के लिए पे्ररित किया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचे, सरकार के पास सार्वजनिक कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों का चौकीदार बन कर काम कर रहा हूं, क्षेत्र में किसी के मन में कोई बात हो तो बेझिजक मेरा हाथ पकड़ कर बोलने का हक है आपको, इसलिए अपने काम बताएं उनको कराना मेरी जिम्मेवारी है। ग्रामीणों ने विधायक कल्याण का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया तथा हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता परविन्द्र सैनी, फूल चंद पांचाल, सुभाष पांचाल, मि_न लाल, पूर्व सरपंच अशोक कुमार, पाला राम, हुकुम चंद, संजय कुमार, सुभाष बंजारा, बहादुर सिंह, भवनीत कल्याण उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button