नहटौर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

कर्मठ जुझारू कोतवाल के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं राधेश्याम

पुलिस अधीक्षक ने पदक विजेता राधेश्याम को किया सम्मानित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कर्मठ जुझारू एवं चुनौतियों से पार पाने वाले कोतवाल के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं राधेश्याम

पुलिस अधीक्षक ने पदक विजेता राधेश्याम को किया सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार ने दिया पदक

बिजनौर न्यूज़
गौरव वर्मा

अपनी योग्यता और कार्यकुशलता ओर मेहनत के दम पर कार्य करने वाले नहटौरः कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम अपने श्रेष्ठ कार्य शैली और व्यवहार के लिए पहचाने जाते हैं।
कोतवाल राधेश्याम ने पुलिस का गौरव बढ़ाने के लिए जनता में एक खास पहचान कायम की है, जिससे जनता को अपनी समस्याओं को लेकर इधर उधर न भटकना पड़े और सीधे कोतवाल राधेश्याम से मिलकर समस्या का निस्तारण हो सके।
कोतवाल राधेश्याम 1974 को बुलंदशहर में जन्मे ओर कड़ी मेहनत से पॉलिटिकल साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट कर माता पिता के आशीर्वाद से 2005 बैच में सब इंस्पेक्टर बने और परिवार गाव जनपद का नाम रोशन किया और अब पुलिस विभाग का गौरव बढ़ा रहे हैं।
नहटौरः कोतवाली का चार्ज सम्भालने से पूर्व में कोतवाल राधेश्याम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर बिजनोर व उससे पूर्व इंस्पेक्टर राधेश्याम तेजतर्रार ओर अपनी कार्यशैली के लिये पहचाने जाने वाले
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय शर्मा के कुशल नेतृत्व में जनपद रामपुर में अपनी सेवाओं से पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है। दिनप्रतिदिन कोतवाल राधेश्याम अपराध पर लगाम लगाने और अपराधियों को सज़ा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।वर्तमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम बिजनौर के चर्चित रहे नेशनल खिलाड़ी बबीता हत्याकांड में भी पुलिस अधीक्षक बिजनौर डॉ धर्मवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधी को सजा दिला चुके हैं।
कोतवाल राधेश्याम जी के अनेक सराहनीय कार्यों से खुश होकर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त 2021 को भी सम्मानित किया गया है।
वर्तमान प्रभारी निरीक्षक नहटौरः राधेश्याम को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट विवेचना कार्य के लिए पदक देकर सम्मानित किया गया है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने वर्तमान में नहटौरः थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विवेचना में उत्कृष्टता के लिए पदक देकर सम्मानित किया है इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह अप्पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज आर आई शिवबालक वर्मा आदि उपस्थित रहे। गृह मंत्रालय द्वारा विवेचना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले इस पदक की शुरुआत 2019 में की गई थी यह पदक पुलिसकर्मियों को उनके द्वारा किसी संगीन मामले को सूझबूझ के साथ सफलतापूर्वक निर्धारित अवधि में सुलझानें के लिए दिया जाता है। वर्ष 2019 में प्रभारी निरीक्षक रामपुर के पद पर तैनात कोतवाल राधेश्याम ने नाबालिग की हत्या व रेप का प्रकरण सुलझाने पर पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

पूर्व में 15 अगस्त 2021 को भी पुलिस अधीक्षक बिजनौर डॉ धर्मवीर सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था।
मामला मई 2019 का है जब जनपद रामपुर के काशीराम कॉलोनी से 6 वर्षीया बालिका गायब हुई उसके बाद उसका शव मिला वह दूसरों की भी पुष्टि हुई इस मामले में 7 मई 2019 को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया तथा विवेचना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने की थी लगभग 1 वर्ष के कड़ी परिश्रम में तमाम सवालों के जवाब तलाशते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के उत्कृष्ट विवेचना पदक से सम्मानित होने पर अन्य साथी पुलिसकर्मियों सहित नगर के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी।

विदित है कि पूर्व में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर बिजनौर के पद पर भी तैनात रहे हैं वह भी उन्होंने अनेक विवेचना में उत्कृष्ट कार्य किए हैं अनेक अपराध ऐसे हुए हैं जिनको कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने पुलिस अधीक्षक बिजनौर डॉ धर्मवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ मिलकर निष्पक्ष जांच कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button