वाराणसी/उत्तरप्रदेश

कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने स्पेशल गार्ड की सलामी ली और सभी कार्मिकों को बधाई दी एवम बटालियन के कार्यों को याद किया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी । किसी भी बटालियन के लिए उसका वार्षिकोत्सव अपना विशेष महत्त्व रखता है। 95 बटालियन सीआरपीएफ परिवार के लिए इस दिन का उतना ही महत्त्व है जितना कि किसी व्यक्ति के जन्मदिन का।

95 बटालियन सीआरपीएफ की स्थापना दिवस होने के कारण प्रतिवर्ष एक अप्रैल को इसका स्थापना दिवस मनाया जाता है।

38 वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने स्पेशल गार्ड की सलामी ली और सभी कार्मिकों को बधाई दी एवम बटालियन के कार्यों को याद किया।
इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में शाम के समय एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आशीष जैन DRM वाराणसी ,श्री मनोज कुमार DIGP NDRF कार्यक्रम की अध्यक्षता, द्वितीय कमान अधिकारी श्री आलोक कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक सिंह , श्री आशुतोष शाहु, श्री अभिषेक कुमार,श्री शिव कुमार दिक्षित श्री रंजन कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम में श्री श्रीकांत महंत (काशी विश्वनाथ मंदिर), श्रीमती सुचिता सिंह कमांडेंट CISF, श्री संजय सिंह डी.डी.ए. पहाड़ियां मंडी,श्री अमित कुमार डी.डी.सी. पहाड़ियां मंडी , डा. अजय तिवारी नयी सुबह संस्था,श्री एस.एन. यादव HBIS, श्री आलोक कुमार ,श्री राजीव कुमार सिंह SHO लालपुर , आदित्य राज सिंह संत अतुलाननद, आदि उपस्थित थे। वाहिनी के जवानों ने विभिन्न प्रकार के लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत कर वातावरण में संगीत घोल दिया। इसके पश्चात बड़े खाने में सभी ने एक साथ भोजन किया। इस अवसर पर सभी अधिकारी, जवान एवं उनके परिवार सम्मिलित हुए।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button