ओवरलोडिंग,मोबाइल फोन व शराब पी कर वाहन चलाने वालों व अनाधिकृत वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश-जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

BIJNOR- 17 NOVEMBER, 2023
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा समाज के हर व्यक्ति की जिंदगी से जुड़ी हुई है, जिसके पेशेनजर आवश्यक है कि सड़क सुरक्षा को पूर्ण मानकों के अनुसार सुरक्षित बनाया जाए। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में विशेष ध्यान देते हुए सड़क के दोनों ओर प्राथमिकता पर सुरक्षात्मक चिन्ह एवं रिफिलेक्टर लगवाना सुनिश्चित करें तथा उन्होंने दुर्घटना संभावित जगहों पर टेबिल टाप रोड ब्रेकर बनवाना सुनिश्चित करें ताकि कम से कम दुर्घटना की सम्भावना रहे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सड़क पर कोई भी अनफिट वाहन संचालित होता हुआ नजर नहीं आना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को इंगित किया।
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल आज शाम 4ः30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित जिला सड़क समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिए कि फिटनेस किये गये वाहनों में विजुअल स्टीकर लगाएं जिससे दुरी से देखने में आसानी हो। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में कोई भी वाहन बिना फिटनेस के सड़क पर नहीं चलना चाहिए, यदि किसी स्कूल में बिना फिटनेस के कोई वाहन अवशेष है तो तत्काल वाहनों की फिटनेस कराकर अवगत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला विधालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में सडक सुरक्षा समिति की नियमित बैठकें आयोजित कराएं तथा विधालयों में संचालित वाहनों के फिटनेस सहित सभी आवश्यक उपकरण अद्यतन हो यह भी सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रेड लाइट जंपिंग, ओवर स्पीडिंग, ओवरलोडिंग, मोबाइल फोन व शराब पी कर वाहन चलाने वालों के विरूद्व साथ ही अनाधिकृत वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि जहां-जहां दुघर्टनायें हो रही है उन्हें चिन्हित कर उनमें तत्काल सुधार की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित जारी जीओ के अनुसार क्षेत्रवाइज जल्द से जल्द कमेटी गठित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यवाही आदि का विभागिय कम्बाइंड डाटा बनाने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे


















