विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यान्वयन के लिए योजना तैयार कर जन जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार,खण्ड विकास अधिकारी ब्लाक में प्रधान व सचिवों की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम के तहत लाभ प्राप्त लाभार्थियों का चयन कर सूची करें तैयार – जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

20 नवंबर से 26 जनवरी 2024 के मध्य जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सरकार के विभिन्न विकासपरक एवं कल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों के संतृप्तिकरण, प्रचार प्रसार एवं जागरूकता का कार्यक्रमों का आयोजन, यात्रा के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए तिथिवार ठोस कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें – जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल
विभागीय अधिकारी यात्रा के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए तिथिवार ठोस कार्य योजना तैयार कर उसके अनुरूप जन जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार कराएं सुनिश्चित, खण्ड विकास अधिकारी ब्लाक में प्रधान व सचिवों की बैठक आयोजित कर उक्त कार्यक्रम के तहत लाभ प्राप्त लाभार्थियों का चयन कर सूची करें तैयार – जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 16 NOVEMBER, 2023
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज शाम 5ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में विभिन्न विभागीय योजनाओं के संतृप्तिकरण के लिए आउटरिच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन संबंधी बैठक आयोजित हुई।
उन्होंने बताया कि 20 नवंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 के मध्य जिले में आयोजित होने वाली उक्त विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान सरकार के विभिन्न विकासपरक एवं कल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों के संतृप्तिकरण, प्रचार प्रसार एवं जागरूकता का कार्य किया जाना है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में उक्त अवधि के दौरान व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने उक्त सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त संबंधित विभाग जिले में उक्त यात्रा के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए तिथिवार ठोस कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें तथा इसी के साथ कार्य योजना के अनुरूप व्यापक प्रचार प्रसार, जन जागरूकता कराते हुए पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से संतृप्तिकरण की जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यक्रम का सफलतापूर्वक एवं प्रभावी ढंग से संचालन के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने उक्त संबंध मंे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य लक्षित लाभार्थियों खास तौर पर वंचित लोगों तक समयबद्ध तरीके से प्रमुख योजनाओं का लाभ पहुंचाने, जनसामान्य को संचालित योजनाओं के विषय में जागरूक करने, स्वच्छता सुविधाऐं, आवश्यक वित्त पोषण, एलपीजी गैस कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं जैसी प्रमुख योजनाओं का संतृप्तिकरण है। उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शासकीय योजनाओं एवं उनसे लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों से संबंधित जानकारियों का आई इसी वैन के माध्यम से जन सामान्य में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम कोे सफलतापूर्वक एवं सुव्यस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार के विभिन्न विकासपरक एवं कल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों के संतृप्तिकरण, प्रचार प्रसार एवं जागरूकता के लिए 09 आईईसी वैन द्वारा 20 नवम्बर से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम के तहत लाभ प्राप्त लाभार्थी चयन कर कार्य को कोर्डिनेट करें तथा ब्लाक में प्रधान व सचिवों की बैठक आयोजित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त कार्यक्रम को सुचारू एवं सुव्यस्थित रूप से संचालित करने के लिये कन्ट्रोल रूम स्थापित करें और उसकी मोनेटेरिंग के लिए फोर्मेट भी बना लें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


















