उत्तराखंड

थाने मे घुस कर दरोगा से मारपीट करने वालो पर अब होंगी कड़ी कार्यवाही

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नैनीताल /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में नैनीताल पुलिस ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता, धक्का मुक्की समेत गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने 30 अप्रैल की रात कोतवाली समेत अन्य वीडियो फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान करनी शुरू कर दी है।
मामले के अनुसार, नैनीताल में धर्म विशेष के 73 वर्षीय बुजुर्ग ने नाबालिग हिन्दू किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा । इसके बाद घटना से नाराज़ स्थानीय व हिंदूवादी संगठन के लोगों ने ने मल्लीताल कोतवाली का घेराव किया था। देर रात आक्रोषित भीड़ ने गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में दुकानों में तोड़फोड़ और मारपीट की। उसी दौरान पुलिसकर्मी द्वारा भीड़ नियंत्रण के दौरान तोड़फोड़ कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया, भीड़ ने इसका विरोध किया और पुलिसकर्मी के साथ कोतवाली में धक्का मुक्की की। उस दौरान बनाए गए कई वीडियो भी सोशियल मीडिया में वायरल हुए। अब नैनीताल पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए 30 अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है, साथ ही तोड़फोड़ वाले वीडियो को भी खंगाला जा रहा है और उपद्रवियों कि पहचान की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि: कुछ प्रदर्शनकारी एक पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई कर रहे हैं। भीड़ ने पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़कर उसकी वर्दी फाड़ने की कोशिश की।
इस दौरान पुलिसकर्मी किसी तरह खुद को छुड़ाकर भीड़ से बाहर निकलने में सफल हुआ, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उसे फिर से खींचकर भीड़ में ले जाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए और स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा इस घटना में शामिल सभी लोगों का चिन्हीकरण और पहचान की जा रही है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button