करनाल-हरियाणा

एनसीबी हरियाणा प्रमुख श्री ओ पी सिंह साहब के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एस आर योगी
करनाल

एनसीबी हरियाणा प्रमुख श्री ओ पी सिंह साहब के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अलग अलग दो विद्यालयों में विद्यार्थियों को किया जागरूक- 9050891508 पर गुप्त सूचनाएं देने को किया प्रेरित

करनाल। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख श्री ओ.पी सिंह, (आई.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साहब के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन, कुमारी निकिता खट्टर एवं श्री अनिल कुमार साहब के नेतृत्व में सम्पूर्ण हरियाणा में नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। एक और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है तो दूसरी और नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम चलाकर युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का पाठ पढ़ाया जा रहा है। इस कड़ी में आज प्रताप पब्लिक स्कूल तरावड़ी में एक दिवसीय 144वां नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया तो दूसरी और श्री ब्रह्मऋषि विद्या मंदिर तरावड़ी में 145 वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। प्रताप पब्लिक स्कूल के प्राचार्य विकास अत्रेजा तो दूसरी और श्री ब्रह्मऋषि विद्या मंदिर के निदेशक डॉ. राकेश शर्मा एवं उप प्राचार्य रवि शर्मा की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा दोनों विद्यालयों में पहुंचे और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए विस्तारपूर्वक जागरूक किया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों के साथ संवाद शैली में विचारों का आदान प्रदान किया और नशे पर कुठाराघात करते हुए विस्तारपूर्वक नशे के कारण मनुष्य के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को वर्णन किया। व्यक्तिगत क्षति के साथ साथ परिवार, समाज और राष्ट्र पर होने वाले विपरीत प्रभावों पर चर्चा की। विभिन्न घटनाओं, सत्य कथाओं और कविता एवं गायन के माध्यम से नशे से दूर रहने के कारण बारे चर्चा करते हुए बताया कि जो वस्तु माँ ने हमें सेवन के लिए नहीं दी, वह हमारे लिए विष के समान है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह नशा हमारे देश की सीमाओं में प्रवेश करके युवाओं को भीतर से खोखला कर रहा है। समय पूर्व युवावस्था में बच्चे मृत्यु को प्राप्त हो रहे हैं। देश को आर्थिक क्षति पहुँच रही है। उन्होंने ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 का वर्णन करते हुए कहा कि इस पर नशा तस्करों की गुप्त सूचनाएं दी जा सकती हैं। नशे की लत में पड़ चुके लोग भी इस पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ब्यूरो द्वारा अभी तक सैकड़ों लोगों का नशा भी छुड़वाया गया है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अपने हृदय पर हाथ रखकर शपथ ग्रहण करते हुए कहा कि वे जीवन में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर दोनों विद्यालयों में एक प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों से विभिन्न प्रश्न पूछे गए। उत्तर देने वाले विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button