एनकाउंटर के बाद नशे का सौदागर,अवैध तमंचा ,कारतूस और स्मैक के साथ गिरफ्तार

काशीपुर /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,एसएसपी मणिकांत मिश्रा की अगुवाई में नशे के कारोबारियों के खिलाफ जारी अभियान में सोमवार रात्रि को काशीपुर पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। कब्रिस्तान के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोकने पर उसने पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा।
घटना सोमवार रात्रि करीब 11:30 बजे की है। जब काशीपुर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने कब्रिस्तान के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया। लेकिन रुकने की बजाय आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा फायर कर दिया। पुलिस ने संयम दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुनाजिर पुत्र नसरत, निवासी बाबर खेड़ा, थाना कुंडा के रूप में हुई। मुनाजिर के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध स्मैक, तमंचा, और जिंदा कारतूस बरामद किए। मुनाजिर पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में नशे के नेटवर्क के कई और राज खुल सकते हैं।


















