उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेवामित्र पोर्टल/एप विकसित-कारपेन्टर, आई०टी० हार्डवेयर, मेनपावर, प्रिंटिंग, आर०ओ० रिपेयर आदि सेवाये उपलब्ध

बिजनोर– उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेवामित्र पोर्टल/एप विकसित किया गया है जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है , जिले के कई FC सेवा प्रदाता इससे जुड़े है ,क्षेत्र में कुशल युवा सेवामित्र पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते है। इस पोर्टल पर एसी सर्विस, कारपेन्टर, आई०टी० हार्डवेयर, मेनपावर, प्रिंटिंग, आर०ओ० रिपेयर आदि सेवाये उपलब्ध है, जो ग्राहकों को घर बैठे सेवाये प्रदान कर रही है। सभी सरकारी कार्यालयों को भी निर्देश दिए गये है कि इस एप से ही सेवाएँ ली जाये साथ ही इस एप पर प्रोजेक्ट वर्क की सुविधा देने हेतु 08 सेवाएँ भी जोड़ी गयी है जैसे – टेंट हाउस, कैटरिंग, इंटीरियर डिज़ाइनिंग, टेक्सी, कारपेंटर आदि, सेवामित्र पोर्टल/ एप से जुड़ने एवं इस पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने हेतु सेवाप्रदाता तथा उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 155330 पर सम्पर्क कर सकते है
सेवामित्र पोर्टल से जुड़ने के लिए कोई भी कंपनी या कुशल युवा टोल फ्री नंबर १५५३३० पर संपर्क करके पंजीकरण कराकर सेवाप्रदाता बन सकते है।




























