उत्तरप्रदेशखबरों की खबरनजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेशबिजनौर-उत्तरप्रदेश

ईद-उल-अज़हा व आगामी त्योहारों को लेकर थाना परिसर मे अमन कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ईद-उल-अज़हा व आगामी त्योहारों को लेकर थाना परिसर मे अमन कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन!

नजीबाबाद – नजीबाबाद थाना परिसर में अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। थानाध्यक्ष ने अशांति फैलाने का प्रयास करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने ईद उल अज़हा का त्यौहार नगर व देहात क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने, आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की। बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि बकरीद पर कुर्बानी के बाद अवशेषों को गड्ढे में दबाएं, सफाई का ध्यान रखें। किसी झूठी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का हर संभव सहयोग करें। सीओ ने त्यौहार को शान्ति से मनाने के साथ कुर्बानी से किसी को परेशानी न होने देने की बात कही। साथ ही कुर्बानी के अवशेष जमीन में दबाने की अपील की। उन्होंने कहा की ईदुल अजहा पर कोई नई परम्परा शुरू नही होने दी जाएगी शरारती तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर समस्त पुलिस स्टाफ धार्मिक गुरु एवं नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे!

नजीबाबाद तहसील प्रभारी सरफ़राज़ अहमद की रिपोर्ट!

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button