वाराणसी/उत्तरप्रदेश

इलाहाबाद एकेडमिया ईस्ट एवं वाराणसी सेंट्रल ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आरपीएल में चौथे दिन भी लगी चौके छक्के की झड़ी ||

वाराणसी :- सिगरा स्थित डॉ.सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में दूधिया रोशनी में चल रहे पहले आरपीएल के चौथे दिन शनिवार को भी क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर रहा | चौके छक्के की झड़ी के बीच खिलाड़ियों का उत्साह भी ऊंचा ही रहा लीग मुकाबले में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली रोटरी क्लब इलाहाबाद एकेडमिया ईस्ट और रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल ने सबसे पहले सेमीफाइनल में प्रवेश किया वहीं लीग मुकाबले में प्रयागराज प्लेटिनम ने भी लगातार दो जीत के साथ सेमीफाइनल की दावेदारी को मजबूत रखा है | चौथे दिन का पहला मुकाबला रोटरी क्लब डाउनटाउन ने पूर्वांचल वारियर्स को रौंदते हुए 91 रनों से पराजित किया |

डाउनटाउन के रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला | दूसरे मुकाबले में रोटरी क्लब वाराणसी यूनिटी ने रोटरी क्लब प्रयागराज प्लेटिनम को 6 विकेट से हराया | प्रयागराज की टीम ने मात्र 78 रन बनाए जवाब में वाराणसी यूनिटी की टीम ने 79 रन बनाकर जीत हासिल किया | यूनिटी के वल्लाह सिंह मैन ऑफ द मैच रहे | तीसरें मुक़ाबले में वाराणसी सेंट्रल ने रोमांचक मुकाबले में वाराणसी एलीट को 6 रन से हराया | सेंट्रल के प्रमोद सिंह मैन ऑफ द मैच चुने गए | चौथा मुकाबला बनारस शाइन और रूद्राक्ष टाइटन्स के बीच हुआ,शाइन ने दस ओवरों में मात्र 64 रन बनाए जवाब में खेलने उतरी टाइटन्स ने 69 रन बनाकर 9 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की रुद्राक्ष के विनय मित्तल मैन ऑफ द मैच रहे |

पाँचवे एवं सातवें मुकाबले में प्रयागराज प्लेटिनम ने वाराणसी ग्रेटर एवं रोटरी क्लब काशी को हराकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार रखी | ग्रेटर को प्लेटिनम ने दस विकेट से हराया जबकि काशी को 7 विकेट से हराया | प्रयागराज प्लेटिनम के नितिन शर्मा एवं आशुतोष प्रताप सिंह क्रमशः मैन ऑफ द मैच रहे | वहीं एक अन्य मुकाबले में रोटरी क्लब रॉयल्स टाइगर ने रोटरी क्लब सार्थक शाइन डोनर नार्थ की टीम को 49 रनों से हराया | टाइगर की टीम के 113 रनों के जवाब में सार्थक की टीम सिर्फ 64 रन ही बना सकी रॉयल्स के अभिषेक कपूर को मैन ऑफ द मैच चुना गया |

इस मौके पर आरएसओ विमला सिंह, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ.आशुतोष अग्रवाल, डॉ.कर्मराज सिंह,दिनेश गर्ग,आलोक पारिख,विजय जायसवाल,शाश्वत, आशीष केशरी आदि उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button