बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

इंटरनेशनल आईरा एसोसिएशन ने अपने देश की आन बान शान तिरंगे को देशभक्ति में डूब कर पूरे सम्मान के साथ किया झंडारोहण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

इंटरनेशनल आईरा एसोसिएशन ने अपने देश की आन बान शान तिरंगे को देशभक्ति में डूब कर पूरे सम्मान के साथ किया झंडारोहण

नजीबाबाद (संवाददाता)। भारत के सबसे बड़े पर्व स्वतंत्रता दिवस को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, सर्व सम्मान के साथ झंडारोहण किया गया राष्ट्रगान के साथ जय हिंद, वंदे मातरम के नारों से समस्त भारत देशभक्ति के रंग से सराबोर हो गया, इसी कड़ी में इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन के कार्यालय में बच्चों के साथ मिलकर अपने देश की आन बान शान तिरंगे

को देशभक्ति की भावना में डूब कर पूरे सम्मान के साथ झंडारोहण किया। झंडारोहण के उपरांत राष्ट्र गान को सब ने मिलकर गाया और जय हिंद वंदे मातरम भारत माता की जय इंकलाब जिंदाबाद के नारों से पूरा शहर गूंज उठा स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर पत्रकारों, वकीलों, डॉक्टरों, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों को हतिरंगा सेवा सम्मान से सम्मानित भी किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप कलीम हुसैन और अकरम उस्मानी मौजूद

थे। झंडारोहण कार्यक्रम में कलीम हुसैन ने अपने देश और तिरंगे की शान में कई शेर सुना कर सभी के दिलों में देश के प्रति जज्बे को जगाया तो वहीं अकरम उस्मानी ने देशभक्ति के कई गीत गाकर पूरे माहौल को देशभक्ति की भावना से भर दिया, बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास को अपनी मासूम वाणी से दोहराया, झंडारोहण के इस कार्यक्रम में नजीबाबाद क्षेत्र के सभी पत्रकार साथी अपने देश के तिरंगे को सलामी देने के लिए मौजूद रहे। वही संगठन के सभी पत्रकार

साथियों ने संगठन को मजबूत और गति देने के लिए भी चर्चा की अकरम उस्मानी कलीम हुसैन शहजाद मलिक शमीम सिद्दीकी सभी ने अपने विचार रखे। झंडारोहण में उपस्थित आसिफ एडवोकेट रामेंद्र कुमार शहजाद मलिक, सलमान इदरीसी सरफराज अहमद नगर अध्यक्ष सूरज कुमार जीशान नजीबाबाद शाहनवाज अहमद अनुज शर्मा शादाब रजा, डा इकराम, एडवोकेट अभिनव अग्रवाल साकिर हुसैन सपना वर्मा नाजिया अंसारी, महमूद रजा आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button