राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ग्राम काजीहार में खिलाई गई दवाई।

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ग्राम काजीहार में खिलाई गई दवाई।
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
छिबरामऊ।राष्ट्रीय फ़ाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में सर्वजन दवा सेवन कराया जा रहा है | जिसके तहत दो साल से कम आयु के बच्चों, गर्भवती और गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को छोड़कर अन्य सभी को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जा रही है |इसी क्रम में ब्लाक छिबरामऊ अंतर्गत ग्राम पंचयात रौरी के मजरा काजीहार में फ़ाईलेरिया से बचाव की दवा खिलाई गई | इस अभियान में फाइलेरिया नेटवर्क सदस्य पुष्पराज ने आशा बहु उमा देवी को दवा खिलाने में मदद की |आशा उमा देवी व सहयोगी पुष्पराज ने गाँव में अभिभावकों को अभियान की जानकारी दी |और उन्होंने बताया कि फाइलेरिया बीमारी जान तो नहीं लेती है लेकिन जीवन दुष्कर कर देती है | अगर यह बीमारी हो गई तो ठीक नहीं होती है | व्यक्ति दिव्यांग हो जाता है | आशा उमा देवी ने बताया पुष्पराज के साथ गाँव में घर-घर जाकर लोगों को फ़ाईलेरिया से बचाव की दवा का सेवन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं । और संदेश भी दिया सभी लोगों को दवा का जरूर सेवन करना चाहिए |


















